जीवन

 

जीवन के  कुछ क्षण मेरे लिए पीले रंग के जैसे थे क्योंकि मेरे जीवन में प्रेम  आ रहा था और प्रेम का रंग पीला होता है ,पीला रंग अक्सर दर्शाता है कि नया सृजन होने को है जैसे वसंत का आना जिसमें एक नई सृष्टि का सृजन और विकास होता है और पीला रंग होता है सूर्य की किरणों का जो हर दिन आकर पूरी पृथ्वी में जीवन का संचार और जीवन का निर्माण करती है ठीक इसी तरह प्रेम भी पीले रंग का होता है क्योंकि वो हमारे भीतर एक नए व्यक्तित्व का सृजन और विकास करता है ,आप प्रेम को अन्य रंगों के साथ जोड़ सकते है जैसे कि लाल रंग जो कि प्रेम की उच्चतम सीमा है जहां पर प्रेमियों की आत्मा एकरूपी हो जाती है और गुलाबी रंग में दिखता है प्रेम का उल्हास और संभावनाएं.. लेकिन इन सब को बाहर से थामे हुए प्रेम का रंग पीला होता है

...... सेमवाल जी नवोदय वाले

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

पहाड़ों की छाती पर विकास का ये कैसा बोझ?

चाय की प्याली

तुम्हारे प्रेम में